फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसाना कलां के खेतों में 10 दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर, करीब 35 एकड़ फसल सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरसाना कलां के खेतों में 10 दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर, करीब 35 एकड़ फसल सूखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरसाना कलां के खेतों में 10 दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नया ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से किसानों की करीब 35 एकड़ धान की फसल सूख रही है। नया ट्रांसफार्मर देने से आनकानी कर वाले अधिकारियों के खिलाफ किसानों ने रोष जताया। किसानों ने कहा कि अगर समय रहते नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान सुभाष, जयकंवार, देईराम, सतीश कुमार, सुखबीर, सुरेश, सचिन, सत्ते, बलजीत आदि ने बताया कि उनके खेतों में 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसको बदलवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी। बिजली नहीं आने से करीब 35 एकड़ धान व चारे की फसल सूख रही है। 10 दिन बाद सोमवार को कर्मचारियों ने आकर खंभे से ट्रांसफार्मर उतार दिया। इसके बाद कर्मचारियों के कहने के बाद वे गोहाना रोड पर ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे। लेकिन वहां कोई ट्रांसफार्मर नहीं मिला तो अधिकारी व कर्मचारी आनाकानी करने लगे। इसके बाद मायूस किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें