फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाना पॉवर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर में आई खराबी, 6 सब स्टेशनों के 45 गांव में बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाना पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर में आई खराबी, 6 सब स्टेशनों के 45 गांव में बिजली बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। मोहाना स्थित 220 केवीए के पावर हाउस में रखे मुख्य ट्रांसफार्मर में वीरवार को फाल्ट आ गया। जिसके बाद यहां से जोड़े गए 33 केवीए 6 सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से लगभग 45 गांवों में बिजली सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का काम शुरू करवा दिया। लगभग 36 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।
वीरवार को मोहाना पावर हाउस में लगभग सुबह 6 बजे पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। जिसके बाद गांव सरगथल, सिकंदरपुर माजरा व भैंसवाल कलां, खरखौदा क्षेत्र में फरमाणा और सोनीपत क्षेत्र में भठगांव व चटिया गांव स्थित 33 केवीए सब स्टेशनों पर बिजली प्रभावित हुई है। इन सब स्टेशनों से लगभग 45 गांवों के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद सभी गांव में पेयजल संकट के साथ अन्य समस्याएं खड़ी हो गई। बिजली नहीं आने पर लोग अपने दिनभर के काम नहीं कर पाए और इन्वर्टर तक जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के बाद दिल्ली, पानीपत व सोनीपत से एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। लगभग 40 एक्सपर्ट व कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने में लगे हैं। उम्मीद है कि 36 घंटे में कमी को दूर कर दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर खोलने के बाद ही फॉल्ट का पता लग पाएगा। कोई बड़ी कमी मिली तो इससे ठीक करने में अधिक समय भी लग सकता है।
- राजीव आनंद, एक्सईएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें