फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दुल्हन की मां के बैग से डेढ़ लाख नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन की मां के बैग से डेढ़ लाख और जेवर चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के मुरथल रोड स्थित ग्रांड इंपीरियल गार्डन में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में डेढ़ लाख से अधिक की नकदी और आभूषण थे। चोरी की वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पंचम नगर निवासी जयपाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रिया की शादी 24 नवंबर की रात को मुरथल रोड स्थित ग्रांड इंपीरियल गार्डन में थी। शादी समारोह के दौरान ही उसकी पत्नी किरण का बैग दो युवकों ने चोरी कर लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये, दो सोने के कंगन, एक अंगूठी व कन्यादान में आए कुछ लिफाफे थे। बाद में जब उन्हें चोरी का पता लगा तो चोर की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं लग सका। बाद में शादी समारोह से निपटने के बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो पता लगा कि दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में जो युवक चोरी करते दिख रहे है वह धानक बस्ती वार्ड-3 निवासी शंकर व राजेश है। इस मामले में अन्य भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने जयपाल के बयान पर दो नामजद के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी बना कारगर
गार्डन में चोरी की वारदात कर दोनों युवक आसानी से निकल गए। अगर सीसीटीवी नहीं होता तो उनकी पहचान भी नहीं हो सकती थी। वह युवक गार्डन में काम करने के बहाने से आए थे और महिला का बैग उठाकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


गार्डन में बैग से नकदी व आभूषण चोरी की शिकायत मिली थी। बैग दुल्हन की मां का था, जिसे चोरी करते हुए दो युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। युवकों की पहचान के बाद उनकी तलाश की जा रही है। जिससे घटना का पटाक्षेप किया जा सके।
- दलबीर दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें