फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने भेजा गैस सिलेंडर समेत चूल्हा व ठेला दिव्यांग के परिवार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का भेजा दिव्यांग के परिवार को दिया गैस सिलेंडर-चूल्हा और ठेला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
करनाल में सीएम के कार्यक्रम में मंच तक पहुंचकर दिव्यांग अनिल कुमार ने आईडी के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिलने की पीड़ा सुनाई तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अगले दिन ही उसकी समस्या का समाधान कर दिया। करनाल के कानूनगो पद्म ने सोमवार को यहां पहुंचकर अनिल के घर जाकर परिवार को गैस सिलेंडर के साथ ही चूल्हा और ठेला सौंप दिया। करनाल में रविवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें सीएम मनोहर लाल शिरकत करने पहुंचे। उस कार्यक्रम में देवनगर का रहने वाला दिव्यांग अनिल कुमार भी पहुंच गया था। वह सीएम से मिलने के लिए समारोह में लगे बैरिकेटिंग पार कर मुख्य मंच तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

वहां पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे आगे जाने से रोक दिया तो उसने अपनी पीड़ा सीएम को बताने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर सीएम मनोहर लाल ने मंच से ही दिव्यांग अनिल वर्मा को देेखकर ओएसडी को उसके पास भेजा। दिव्यांग अनिल ने ओएसडी को अपनी पीड़ा बताते हुए सीएम से मिलने की गुजारिश की। वहां सीएम से मुलाकात के दौरान अनिल वर्मा ने बताया कि उसके पास आईडी नहीं है और इसलिए उसे गैस कनेक्शन नहीं मिल रहा। उसे गैस सिलेंडर चाहिए, जिससे वह चाय का स्टाल लगा सके। इस पर सीएम ने अधिकारियों को अनिल के घर सिलेंडर पहुंचाने के आदेश दिए। इस पर सोमवार को करनाल से पहुंचे कानूनगो पद्म ने गैस सिलेंडर, चूल्हा और साइकिल हाथ ठेला अनिल के घर पर उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें