फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से लगाई एलईडी लाइटें, जलती एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की एलईडी लाइटें, सब पड़ीं ठप
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम द्वारा करीब छह माह पहले लाखों रुपये खर्च कर राठधना रोड और जीटीरोड से मुरथल गांव जाने वाले मार्ग पर लगाई गई एलईडी लाइटें धूल फांक रही है। एलईडी लाइटें होने के बावजूद यहां के लोग अंधेरे में चलने को मजबूर हैं, लोगों ने खंभे पर लगी लाइटें न जलने की शिकायत नगर निगम को कई बार दी हैं। उसके बाद भी निगम के कर्मचारी लाइट ठीक करने को कदम नहीं उठा रहे। निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर निगम द्वारा राठधना रोड से बीसवां मील चौक तक करीब 15 लाख रुपये की लागत से छह माह पहले एलईडी लाइटें लगाई थीं। वहीं, दूसरी ओर नेशनल हाइवे से मुरथल गांव तक मार्ग को दूधिया रोशनी से नहलाने के लिए करीब 5 लाख की लागत से एलईडी लाइटें लगाई गईं। इसके बावजूद निगम ने इन लाइटों को लगाकर अनदेखा कर दिया। शाम ढलते ही अंधेरे छा जाने पर भी निगम की तरफ से लाइटों को नहीं जलाया जा रहा है। अंधेरे में एलईडी लाइटें न जलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शुरुआत से ही बंद पड़ी लाइटें
निगम का दायरा बढ़ने के बाद मार्ग को रोशनी से नहलाने के लिए करीब छह माह पहले ही एलईडी लाइटें लगाई गईं। कई लाइटें उसी दिन से बंद पड़ी हैं। निगम के कर्मचारी इन लाइटों को चैक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे।
फोटो 10- ऋषि कुमार, राठधना रोड
-
अंधेरे में चलना दूभर
राठधना रोड पर अंधेरा होते ही लोगों को चलने में परेशानी होती है। एलईडी लाइटें हमेशा बंद रहती हैं। लाइट न जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे होने का खतरा बना रहता है।
फोटो 11- जगदीश, राठधना रोड

दुर्घटना होने की आशंका
राठधना रोड पर अंधेरा होने पर लोगों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। निगम द्वारा लाइटें लगाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। लेकिन इन लाइटों को चालू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
फोटो 12-राजकुमार, राठधना रोड

कई बार दी शिकायत
राठधना रोड पर बंद पड़ी लाइटों को चालू कराने के लिए नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दी है। उसके बावजूद निगम के कर्मचारी कोई कदम नहीं उठा रहे। लाइटें लगे हुए छह माह हो चुके है। जली आज तक भी नहीं है।
विज्ञापन

फोटो 13-बंटी, राठधना रोड

वर्जन
मुरथल रोड पर लगाई गई लाइटों के लिए बिजली निगम से कनेक्शन मिलना है। कनेक्शन मिलने पर लाइटों को चालू करा दिया जाएगा। वहीं राठधना रोड पर लाइटों को चैक करा दिया जाएगा।
राधेश्याम शर्मा, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें