फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया जाए कोई निर्णय: रामदास अठावले

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया जाए कोई निर्णय: रामदास अठावले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राम मंदिर निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही होना चाहिए। इसलिए सरकार भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। कहा कि इसे भले ही विपक्ष मुद्दा बनाकर मंदिर निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाता रहे, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। मंत्री रामदास अठावले बुधवार को भैरा बांकीपुर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के साथ ही सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

भैरा बांकीपुर गांव में सनातन हिंदू युवा वाहिनी भारत की प्रदेश अध्यक्ष डोली चौहान की ओर से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले पहुंचे थे। मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर कानून बनाकर इस समस्या का हल करने के लिए कहा था। जिसके बाद तीन तलाक पर कानून बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसपर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के अधीन गांव में ओल्ड हाउस खोलना चाहते हैं तो उनकी ओर से पूरी मदद की जाएगी। इसके अलावा उनके मंत्रालय से दिव्यांगों को उपकरण व अन्य मदद दिलाने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। मंत्री ने बताया कि पहले दिव्यांगों को नौकरी में केवल तीन प्रतिशत आरक्षण था, जिसे सरकार ने बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया है। सरकार प्रयास कर रही है कि जिनके पास जमीन नहीं है, उनको रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कहा कि 2 साल पहले जाटों ने आरक्षण के लिए बड़ा आंदोलन किया था, जब उन्होंने भी राज्यसभा में जाटों के आरक्षण की मांग उठाई थी। इस दौरान धर्मपाल सिंह, राजन चौहान, रणबीर, निर्मला देवी, कीर्ति, रघुवीर, रविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें