फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ प्रतिशत जनसंख्या के बावजूद देश को आधे पदक दे रहा हरियाणा : कैप्टन अभिमन्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ प्रतिशत के बावजूद देश को आधे पदक दे रहा हरियाणा : कैप्टन अभिमन्यु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में देश की मात्र डेढ़ प्रतिशत आबादी है। खेलों में मिलने वाले आधे से ज्यादा पदक प्रदेश के खिलाड़ी लेकर आते हैं। यह उनकी मेहनत का परिणाम है। वित्त मंत्री वीरवार को ऋषिकुल विद्यापीठ में शुरू हुई तीसरी आल इंडिया इंटर क्लब तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में देशभर के 60 क्लबों के 610 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश ने आज हर क्षेत्र में तरक्की की है। यहां के किसान अन्न की उपज कर देश के 130 करोड़ लोगों का पेट भर रहे हैं। देश को खेलों में पदकों की जरूरत पड़ी तो प्रदेश के जवानों ने पदकों से भी देश की झोली भर दी। उन्होंने तैराकी जैसे खेल में महाराष्ट्र, केरल जैसे प्रदेश हमेशा आगे रहते थे, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा प्रदेश से भी तैराकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने एसोसिएशन को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद व भारतीय तैराकी संघ के प्रधान धर्मवीर ने कहा कि आज तैराकी को इस स्तर पर लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि तैराकी के प्रति बच्चों व खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। प्रतियोगिता में हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत छोक्कर, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक, स्कूल निदेशक धीरज शर्मा, आशीष कुमार, नवीन गोयल, इंद्र फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें