फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सम्मान के साथ कैप्टन चैतन्य केशव शर्मा का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक सम्मान के साथ कैप्टन चैतन्य केशव शर्मा का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की जैनबाग कालोनी में वीरवार को कैप्टन चैतन्य केशव शर्मा का शव पहुंचा तो वहां गमगीन माहौल हो गया। जहां परिवार के लोगों के साथ ही अन्य की आंखों से आंसु निकल पड़े। हिमाचल प्रदेश के मकलोडगंज में गाड़ी खाई में गिरने से कैप्टल चैतन्य केशव की मौत हो गई थी, जहां से उनका शव यहां लाया गया। शव कुछ देर रखने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई और सैनिक सम्मान के साथ महलाना चौक स्थित मुक्तिधाम में कैप्टन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जैनबाग कालोनी में रहने वाले बैंक कर्मी परशुराम के बेटे चैतन्य केशव शर्मा वर्ष 2016 में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे जो इस समय होल्टा पालमपुर में तैनात थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। कैप्टन चैतन्य केशव शर्मा मंगलवार को हिमाचल के मकलोडगंज मार्ग पर गाड़ी से जा रहे थे, जिनके साथ एक अन्य साथी भी मौजूद था। उसी समय उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई और कैप्टन चैतन्य की मौत हो गई। उनका शव वीरवार को सेना के जवान लेकर पहुंचे। घर में शव पहुंचने की सूचना से पहले ही काफी लोग मौजूद थे। शव के पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया और हर किसी की आंखों से आंसु छलकने लगे। घर से कैप्टन की अंतिम यात्रा निकाली गई और सैनिक सम्मान के साथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें