फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर बवाल : टैक्स वसूली पर भिड़े कार सवार व टोल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गांव भिगान टोल पर बवाल होने का मामला सामने आया है। टैक्स वसूली को लेकर कार सवार व टोल कर्मियों में जमकर झड़प हुई। यहां तक की हाथापाई के बाद कार सवार बाद में हाथों में डंडे लेकर भी पहुंचे और मारपीट कर धमकी दी। टोल कर्मी वरूण तोमर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वरूण ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह टोल पर तैनात था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक कार आई। कार सवार युवकों से टोल टैक्स की मांग की तो युवकों ने देने से मना कर दिया। वहीं कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगे। इसी बीच उन्होंने फोन कर एक दर्जन से ज्यादा अन्य युवकों को बुला लिया। जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और आगे से टोल पर रोकने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता वरूण ने बताया कि कार में आए युवक एक दूसरे का नाम विजय, जरनैल व संजय बुला रहे थे। इस दौरान युवकों ने कुछ समय के लिए टोल भी फ्री करा दिया। फिलहाल शिकायत मिलने पर थाना मुरथल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
टोल पर हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें टोल कर्मी कार सवार से बहस करते है। जिसके बाद कार सवार नीचे उतरकर हाथापाई करते है। बाद में काफी संख्य में टोल कर्मी भी आ जाता है। दोनों पक्षों में झड़प के बाद कार सवार फोन कर अपने साथियों को बुलवा लेते है। जिसके बाद मारपीट होती है। वह टोल कर्मियों से मारपीट के बाद वहां से निकल जाते हैं।
वर्जन
टोल कर्मी ने मारपीट की शिकायत दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दी है। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फूल कंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें