फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी छोरियों का दम: हरियाणा की 16 बेटियां ओलंपिक में दिखाएंगी प्रतिभा, 29 खिलाड़ियों को मिला है टिकट  

Mon, 21 Jun 2021 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

प्रदेश के आठ खिलाड़ी लगातार दूसरी बार ओलंपिक में खेलेंगे। इनमें पांच महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी हैं। 
 
विज्ञापन
ओलंपिक में दिखेगा हरियाणा की महिला खिलाड़ियों का दम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के... आमिर खान की फिल्म दंगल के इस संवाद ने बेटियों के प्रति समाज की सोच ही नहीं बदली बल्कि अभावों के बीच उन्हें अपनी उड़ान भरने के लिए नई आशाओं का नया आसमान भी दिखाया। इस बार हरियाणा की 16 बेटियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल में जगह बनाकर अपना लोहा मनवाया है। वहीं बेटियों के मुकाबले मात्र 13 बेटे ही दल में जगह बना पाए हैं।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रदेश के 29 खिलाड़ी टिकट पक्का कर चुके हैं। हॉकी टीम का चयन होने से पहले तक 11 पुरुष और मात्र 7 महिला खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलना तय था। भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा के बाद बेटियों ने इस बार भी दल में अपना दबदबा बना लिया।


प्रदेश की 16 बेटियां इस बार ओलंपिक खेलेंगी और उनके मुकाबले मात्र 13 पुरुष खिलाड़ी ही चयनित हुए हैं। पिछले ओलंपिक में भारतीय दल में हरियाणा के 19 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें 11 बेटियां और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महिला और मात्र तीन पुरुष खिलाड़ी ही दूसरी बार ओलंपिक में

प्रदेश के आठ खिलाड़ी लगातार दूसरी बार ओलंपिक में खेलेंगे। इनमें पांच महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी हैं। महिला खिलाड़ियों में हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजोत कौर और पहलवान विनेश फौगाट हैं। वहीं पुरुष खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, हॉकी में सुरेंद्र कुमार, एथलेटिक्स में संदीप कुमार शामिल हैं।

ओलंपिक में जगह बनाने वाली महिला खिलाड़ी
कुश्ती में विनेश फौगाट, अंशु मलिक, सोनम मलिक, सीमा, शूटिंग में यशस्वनी, मनु भाकर, बॉक्सिंग में पूजा, हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजौत कौर, नवनीत कौर, नेहा गोयल, निशा, शर्मिला, उदिता

ओलंपिक में जगह बनाने वाले पुरुष खिलाड़ी
कुश्ती में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, हॉकी में सुमित, सुरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग में अमित पंघाल, विकास कृष्ण, मनीष, शूटिंग में अभिषेक, संजीव राजपूत, एथलेटिक्स में नीरज चौपड़ा, संदीप, राहुल 

प्रदेश की बेटियां लगातार खेलों में आगे बढ़ रही हैं और अब उनके परिवार भी खूब सहयोग कर रहे हैं। इसलिए भी बेटियों का हौसला बढ़ता है। बेटियों को कभी खुद को किसी भी काम में कमजोर नहीं समझना चाहिए, बल्कि हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भविष्य में इससे भी ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आएंगे। - प्रीतम सिवाच, अर्जुन अवार्डी व पूर्व कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें