फोटो 08- सोनीपत के गन्नौर स्थित नगरपालिका कार्यालय में पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को च
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नपा क्षेत्र के 16 लाभार्थियों को 13.20 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान 3 लाभार्थियों को पहली किस्त, 9 को दूसरी व 4 को तीसरी किस्त प्रदान की गई। योजना के तहत चेक मिलने वाले लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने की। इससे पहले नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी व सचिव प्रदीप खर्ब ने विधायक देवेंद्र कादियान का कार्यालय में स्वागत किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये तीन किस्त में दिए जाते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को पक्का मकान मिले। योजना के तहत और भी कई लोगों ने आवेदन किया है। पात्रता की जांच के बाद जल्द ही उन्हें भी सहायता राशि जारी की जाएगी। वहीं विधायक देवेंद्र ने नपा अधिकारियों को आगामी मानसून के चलते पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। कार्यालय में नपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पूर्व उप चेयरमैन दिनेश अदलखा, पार्षद वरुण जैन, अंकित त्यागी, पूर्व पार्षद हरीश मदान, संजय त्यागी मौजूद रहे।