फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह कॉलोनी में 20 घंटे ठप रही बिजली, लोगों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ईदगाह कालोनी गली नंबर दो में कई माह से जर्जर बिजली के तार सोमवार की रात में टूट गए। तारों के टूटने से पूरी गली की बिजली गुल हो गई। जिस कारण गर्मी में घरों के अंदर लोगों की हालत खराब हो गई तो पेयजल की किल्लत होने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। जिसके बाद लोग एकत्र होकर सीएम के मीडिया सलाहकार के पास शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन 20 घंटे तक भी बिजली निगम के कर्मी तार ठीक करने नहीं पहुंचे और वहां लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ईदगाह कालोनी के रहने वाले उस्मान उर्फ शेरखान, अयूब खान, नसीम, वकील, मेहरून, मुस्तकीम, अदनान, आसिफ, अलीम व अन्य लोगों ने बताया कि उनकी गली में बिजली की मुख्य लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके थे। यह तार कभी भी टूट जाते हैं, जिस कारण हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता था। लोगों का कहना था कि बिजली निगम से शिकायत करने पर कर्मचारी आते हैं और उन तारों में जोड़ लगाकर चले जाते हैं। जबकि वह तारों को बदलवाने की कई बार शिकायत कर चुके हैं, इसके बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने बिजली के तारों को बदलवाने के लिए निगम के एसडीओ, सीएम विंडो, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन व कैबिनेट मंत्री कविता जैन से भी शिकायत की, इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण ही सोमवार की शाम पांच बजे वहां दो तार टूट गए थे, जिसकी निगम में शिकायत करने पर कर्मी उन तारों को जोड़कर चले गए थे। लेकिन वहां रात दस बजे अचानक तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी उठी और उसके बाद चारों तार टूटकर गली में गिर गए। लाइट गुल होने के बाद गर्मी के कारण लोगों ने किसी तरह अपने मकानों की छत पर सोकर रात बिताई। लेकिन सुबह के समय जब पेयजल की सप्लाई नहीं हुई तो गली के अधिकांश लोग सड़क पर आ गए और बिजली निगम के अधिकारियों के प्रति रोष जताया। इसके बाद लोग एकत्र होकर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के पास पहुंचे। राजीव जैन ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन उन तारों को शाम छह बजे तक भी ठीक नहीं किया गया। जिससे लोगों को गर्मी व पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
आसपास की गलियों से लाना पड़ा पेयजल
बिजली के तार टूटने से पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई, जिस कारण लोगों को आसपास की गलियों से पानी लाकर अपने घरों का काम चलाना पड़ा। यही नहीं पेयजल के लिए भी ईदगाह कालोनी के लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। सोमवार रात दस बजे से बिजली नहीं आने के कारण लोगों को गर्मी में पेयजल की समस्या से पूरे दिन जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इस बारे में कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। जिस जगह भी तार टूटते हैं, वहां जल्द से जल्द ठीक कर दिए जाते हैं। ईदगाह कॉलोनी में लाइन को दिखवाकर तार बदलवा दिए जाएंगे। -जेसी शर्मा, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें