फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल पहुंचेगा पंकज का पार्थिव शरीर, खराब मौसम बन रहा बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। वायुसेना के एएन 32 विमान हादसे में शहादत देने वाले वायुसेना कर्मी पंकज सांगवान का पार्थिव शरीर रविवार को भी गांव में नहीं पहुंचा। वायुसेना अधिकरियों ने ग्रामीणों को बताया कि मंगलवार तक वह कोहला पहुंच जाएंगे। वह दुर्घटनास्थल के पास पहुंच चुके हैं। वहीं पंकज के निधन के बाद से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

कोहला गांव के पंकज सांगवान वायुसेना के एएन-32 विमान के हादसे का शिकार होने से शहीद हो गए थे। जिसके बाद से उनका पार्थिव शरीर गांव में नहीं पहुंच सका है। शनिवार को मौसम के लगातार खराब रहने के चलते उनके पार्थिव शरीर तक टीम के नहीं पहुंचने की जानकारी दी गई थी। रविवार को अधिकारियों से बातचीत करने के लिए परिजनों ने दिन के समय फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में उनके पास कुछ देर बाद कॉल करने का मैसेज आया था। जिसके बाद परिजनों ने शाम को दोबारा से अधिकारियों से संपर्क किया। तब अधिकारियों ने बताया कि जो टीम क्रैश हुए विमान के पास पहुंची थी, उसके पास तीन दिन का राशन था जो समाप्त हो गया। टीम को राशन पहुंचाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह पार्थिव शरीर के पास पहुंच चुके हैं और मौसम ठीक होने के बाद उड़ान भरेंगे। अधिकारियों ने परिजनों को मंगलवार तक गांव में पंकज के पार्थिव शरीर को लेकर आने की बात कही है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें