सरकार के फैसले के खिलाफ केबल नेटवर्क ऑपरेटर लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के मॉडल टाउन में सोमवार को केबल नेटवर्क ऑपरेटरों की बैठक हुई। जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के फैसले के खिलाफ सभी ऑपरेटर 19 दिसंबर को एकत्रित होकर सरकार की पॉलिसी का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद डीसी को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
केबल नेटवर्क ऑपरेटरों का कहना है कि अगर सरकार की पॉलिसी के अनुसार केबल ऑपरेटर नेटवर्क चलाएंगे तो वह केबल उपभोक्ता तक पहुंचते- पहुंचते पैसा दोगुने से भी ज्यादा महंगा हो जाएगा। उपभोक्ता पर इसकी मार झेलनी पड़ेगी। ऑपरेटरों को भी पॉलिसी के लागू होने से नुकसान होगा। छोटे-छोटे ऑपरेटर पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे और बेरोजगारों की संख्या और बढ़ेगी। सरकार को चाहिए कि कोई भी नियम बनाने से पहले केबल ऑपरेटर और आम उपभोक्ता का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान फुलकंवार चौहान, मूलचंद दहिया, नीरज, गौतम आदि मौजूद रहै।