फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु नगर में 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो, महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णु नगर में 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो, महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। विष्णु नगर के गली नंबर 4 में सीवर का मैनहोल रूका होने के कारण गली में दूषित पानी भर गया है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को महिलाओं ने एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
महिला संतोष, ममता, दर्शना, मधु, सुषमा, शकुंतला आदि ने कहा कि गली में पिछले 15 दिन से सीवरेज लाइन का मैनहोल बंद है। जिसके कारण गली में दूषित पानी भरा हुआ है। जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय छोटे-छोटे बच्चे स्कूल में जाते समय यहां गिर जाते है। आसपास रहने वाले लोगों का बदबू के कारण भी बुरा हाल हो गया है। वह समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गुहार लगा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

दूषित पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। उनका घरों में रहना दूभर हो गया है। दिन के समय उन्हें मच्छर काटते है। गली में अनेक लोग दूषित के पानी से हुए मच्छर काटने से लोग बीमार हो रहे है। लेकिन अधिकारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

---
विष्णु नगर में सीवरेज का मैनहोल खोलने के लिए कर्मचारियों को भेजा था। लेकिन डेयरी के गोबर व अन्य गंदगी के कारण सीवर कर्मचारियों से नहीं खुल पाया। जल्द कर्मचारियों के साथ मशीन इससे खोलने के लिए भेजी जाएगी। डेयरी संचालकों के खिलाफ भी विभाग कार्रवाई की जाएगी।
डीएस दलाल, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें