फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए दो दिन सोनीपत में जुटेगी पूरी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
विधानसभा चुनाव भले ही दूर हों, लेकिन उसकी रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश की पूरी सरकार दो दिन सोनीपत में जुटेगी। यहां रविवार से भाजपा संगठन प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय मीटिंग शुरू होगी। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत सभी मंत्री शामिल होंगे। यहां चुनावी रणनीति में संगठन मजबूती से लेकर सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने का मूलमंत्र दिया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति के प्रतिनिधियों के स्वागत की पूरी तैयारी की जा रही है, जिनका स्वागत तिलक लगाकर शहनाई की धुन के साथ किया जाएगा। इसके लिए शहर में भाजपा के झंडे और स्वागत गेट लगाए गए हैं।
भाजपा संगठन प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग को इस बार सोनीपत में रखा गया है, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। पहले दिन रविवार दोपहर बाद मुरथल रोड के एक निजी गार्डन में जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग होगी। उसके बाद सोमवार सुबह से फिर मीटिंग का दौर शुरू हो जाएगा और मुरथल रोड पर एक निजी होटल में प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग भी होगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार अब 2019 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संगठन को ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इस कारण ही मीटिंग में सरकार की 3 साल की उपलब्धियों के बारे में संगठन के पदाधिकारियों को बताया जाएगा, जिससे वह आम लोगों के बीच में जाकर उनकी जानकारी दे सकें।
विज्ञापन

वह लोगों को बता सकें कि सरकार ने किस तरह उनके लिए बेहतर कार्य किया है। इसके अलावा सरकार के कार्यों का विश्लेषण भी होगा और उसपर संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इस मीटिंग में सबसे अहम यह भी रहेगा कि विपक्षी पार्टियों को किन-किन मामलों पर घेरना है और जनता के बीच किस तरह उनकी पोल खोलनी है।

पिछली कार्यवाही की होगी पुष्टि, आगामी योजनाएं भी तैयार की जाएगी
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस मीटिंग से पहले पूर्व मीटिंग की कार्यवाही की पुष्टि होगी तो पूर्व बैठक से अभी तक आयोजित गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और संगठनात्मक विषयों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। इसके बाद राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसमें संगठन की आगामी योजनाएं व विजन पदाधिकारियों को दिया जाएगा। यह भी बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के लिए सोमवार को सुबह 9 बजे पंजीकरण शुरू होगा और 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कार्यवाही संचालित की जाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन यह अभी पूरी तरह से तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर को भगवा रंग से रंगा
सोनीपत में सरकार व संगठन के जुटने के कारण पूरे शहर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर झंडे, द्वार, होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। वहीं बैठक स्थल पर शहनाई वादक मौजूद रहेंगे और वहां आने वाले प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। पहले दिन बैठक में 70 प्रतिनिधि व दूसरे दिन विभिन्न बैठकों में 280 के करीब प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, बोर्ड निगम चेयरमैन, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें