फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी पर जबरन कब्जे करने के आरोप में एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी पर जबरन कब्जे करने के आरोप में एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी पर जबरन कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-14 निवासी सुरेश है।
विज्ञापन

मामले को लेकर 6 अगस्त को दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी दलीप ने बताया था कि उसने पीएनबी से एक फैक्टरी एचएसआईआईडीसी, राई में खरीदी थी। उसने 2 अप्रैल, 2014 को इस फैक्टरी को खरीद लिया था। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस सहायता लेकर इस फैक्टरी पर 15 जुलाई को कब्जा ले लिया था। फैक्टरी में बिजली कनेक्शन नहीं होने के चलते उसने कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दिया था। इसी बीच 19 जुलाई को जब वह अपनी फैक्टरी में पहुंचा तो वहां उनके द्वारा लगाए गए ताले टूटे मिले थे। साथ ही उनका सामान भी बाहर फेंका गया था। उसने बताया कि फैक्टरी को लेकर सेक्टर-14 निवासी सुरेश के साथ उनका कोर्ट में केस भी चल रहा है। सुरेश ने उसकी फैक्टरी पर जबरन कब्जा कर लिया है। साथ ही उनके फैक्टरी में जाने पर जान से मारने की धमकी देता है। दलीप के बयान पर राई थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब सुरेश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें