फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के फिजिक्स और इकोनोमिक्स के पेपर में 15 नकलची पकड़े

विज्ञापन
15 imitators caught in board exam
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने में प्रशासन, पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीसरे दिन नकल का सिलसिला जारी रहा। वीरवार को 12वीं कक्षा के फिजिक्स व इकोनॉमिक्स के पेपर में भी जमकर नकल चली। फ्लाइंग टीमों ने जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापे मारे और नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नकल रोकने के लिए गठित की गई 10 टीमों ने जिले नकल के 15 केस बनाए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए जिले में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी कमान करीब 1300 शिक्षक संभाल रहे हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा के फिजिक्स व इकोनॉमिक्स के पेपर में जमकर नकल चली। कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक देखने को मिला। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बाहरी हस्तक्षेप को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बाहरी तत्व दीवारों पर चढक़र पर्चियां फेंकने से बाज नहीं आए। फ्लाइंग टीम ने सोनीपत ब्लॉक में 10, गन्नौर में दो और खरखौदा ब्लॉक में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा और केस बनाए।
--
वीरवार को 12वीं कक्षा का फिजिक्स व इकोनॉमी विषय का पेपर हुआ। इसमें नकल के 15 केस बने। इसमें से 10 सोनीपत, दो गन्नौर व तीन केस खरखौदा में बनाए गए। नकलरहित परीक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके लिए विभाग के साथ ही जिला स्तरीय टीमें भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें