फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

117 में केवल 14 छात्र पास, प्रिंसिपल बोले, अध्यापकों को नहीं आता पढ़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
सरकार भले ही सरकारी स्कूलों की शिक्षा के स्तर को सुधारने का लाख प्रयास कर रही हो, लेकिन गोहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा परिणाम ने इस प्रयास का बड़ा झटका दिया है। इस स्कूल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मात्र 50 फीसदी रहा है, वहीं दसवीं कक्षा के परिणाम ने स्कूल की साख को ही मिट्टी में मिला दिया। दसवीं में 117 बच्चों में से मात्र 14 बच्चे ही परीक्षा पास कर पाए, जबकि 5 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं इस पर प्रिंसिपल अध्यापकों की शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
शहर के महावीर चौक पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं व बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बेहद चौंकाने वाले हैं। दसवीं कक्षा में स्कूल के कुल 117 बच्चों में से मात्र 14 बच्चे ही पास हुए हैं। इस तरह बारहवीं कक्षा में 102 बच्चों में से 51 बच्चे पास हुुए हैं। इस परिणाम पर बच्चों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। परीक्षा परिणामों का ठीकरा विभाग के आला अधिकारी शिक्षकों पर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह रहा परीक्षा परिणाम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा के कुल 102 में से 51 छात्र पास हुए हैं। इनमें विज्ञान संकाय में 36 में से 17, वाणिज्य संकाय में 23 में से 10 व कला संकाय में 43 में से 24 छात्र पास हुए हैं। वहीं दसवीं कक्षा मेें कुल 117 छात्र थे, जिनमें से सफलता मात्र 14 छात्रों के हाथ लगी है। जबकि पांच छात्रों को कंपार्टमेंट पर संतोष करना पड़ा। हालांकि स्कूल द्वारा अभी तक पूरा परिणाम तैयार नहीं किया गया है कि पास होने वाले 14 छात्रों में से किसने कितने फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
शिक्षकों को पढ़ाना नहीं आता
जब शिक्षकों को पढ़ाना ही नहीं आता तो शर्मनाक परिणाम तो आएगा ही। बेहतर परिणाम की उम्मीद कैसे की जा सकती है। स्कूल में कई शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी भाषा पर कोई पकड़ नहीं है। इस बारे में समय-समय पर आला अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है। उसके बावजूद ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हो रही है।
विज्ञापन

-आनंद शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना।
खराब परिणाम वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जिन शिक्षकों के परिणाम अच्छे नहीं आए हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। अभी परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान जो भी जिम्मेदार मिलेगा, उसके खिलाफ विभाग के पास कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-सुभाष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें