फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 142 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, नौ ने किया रक्तदान

Mon, 08 Sep 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित सरकारी स्कूल में शिविर के दौरान रक्तदाताओं के साथ सेफ इंडि - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस और सशक्त महिला संगठन की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुरथल अड्डा में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 142 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई जबकि नौ लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाई के त्यागी ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोग इलाज करवा सके। युवा प्रधान सीए अनुज मंगला ने बताया कि एलिम्को आसरा ने 13 बुजुर्गों के उपकरणों के लिए पंजीकरण किए।
प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अरविंद मित्तल ने बताया कि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कलिका, यूरोलॉजी के डॉ. श्रेय, डॉ. आकाश, डॉ. प्रवेश मुदगिल व डॉ. शीतल ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वर्मा लैब की ओर से मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई। डॉ. वरुण शर्मा ने 22 लोगों के दांत जांच किए।
विज्ञापन

कैंप इंचार्ज बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता व राजेश गुप्ता ने मरीजों को मुफ्त में तीन दिन की दवा दी। इस दौरा महिला प्रधान बबीता जिंदल, हरि कौशिक, नरेश कंसल, सतीश माथुर, शालू त्यागी, विवेक गर्ग, दिनेश कुछल, प्रवीण वर्मा, मनीष बंसल, अविनाश सेठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें