अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश में 22 साल बाद सरकार को विवि व कालेजों में छात्र संघ चुनाव कराने में सफलता मिली। चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों को राजनीति में कदम रखकर समाज सेवा करने का रास्ता मिला है। मंत्री ने निर्वाचित छात्रों से राष्ट्र निर्माण की दिशा की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। मंत्री कविता जैन शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंची थी।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री श्याम सिंह राजावत व प्रांत मंत्री सुनील भारद्वाज ने भी छात्र संघ के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। समारोह में गोहाना पीजी गर्ल्स कालेज की अध्यक्ष सोनिया, उपाध्यक्ष रविता, सचिव सुनीता, सहसचिव रेणु, हिंदू गर्ल्स कालेज की अध्यक्ष प्रियंका, उपाध्यक्ष पिंकी कौशिक, सचिव भावना, सीसीएस जैन गर्ल्स कॉलेज गन्नौर की उपाध्यक्ष सरिता कश्यप, सचिव शीतल, सहसचिव संजू, मुरथल यूनिवर्सिटी से अनिल, छेती लाल, नवदीप, नितिन, मोहन, अजय, बीपीएस महिला विवि खानपुर कलां से मनीषा, राजकीय कन्या महाविद्यालय सोनीपत की अध्यक्ष चंचल, प्रिया, प्रतीक्षा, ओमबीर, मोहित आदि को सम्मानित किया गया। चुनाव में बेहतर योगदान देने के लिए दिग्विजय, सत्यनारायण, नीरज खापरा, अमित जैन, अनुराग मलिक, नरेंद्र कौशिक, समुंद्र सिंह, मोहित राणा, सोनिया अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।