फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मदद का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव रसोई की मस्जिद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री आफताब अहमद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही मदद का भरोसा दिलवाया। आफताब अहमद ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने कहा कि आरोपी को नहीं पकड़ा तो कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करेगी। साथ ही आफताब अहमद ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित के परिजनों को उचित आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि प्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी साफ बच निकलते हैं। टीडीआई में भी तीन मजदूरों की मौत हुई थी, लेकिन इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई। गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश फिलहाल बढ़खालसा निवासी शब्बीर की 16 जून की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई।वह उस समय मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें