अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक महापुरुष हुए हैं, जिनमें से एक महान कवि कबीरदास को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। मंत्री जैन शुक्रवार को वार्ड तीन स्थित संत कबीरदास भवन का लोकार्पण करने के बाद जिला स्तरीय संत कबीरदास जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
शहीद नरेश कुमार के नाम से जाना जाएगा जैनपुर-टिकौला मार्ग
कविता जैन ने कहा कि जैनपुर टिकौला गांव को जाने वाली सड़क का नाम पिछले दिनों सुकमा में शहीद हुए एएसआई नरेश कुमार के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने संत कबीर भवन में शेड, शौचालय और रसोईघर बनवाने की भी घोषणा की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार देश व प्रदेश के महापुरुषों के नामों पर अनेक योजनाएं शुरू कर रही है। इससे उन योजनाओं के सहारे समाज उन्नति करता करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने भी संत कबीरदास के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधान श्याम लाल, राजपाल, सुरेंद्र नय्यर, हीरा लाल इंदौरा, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, रवि शाह, निर्मल जैन, महावीर सिंह, विनोद कुमार, हंसराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गीता भवन मंदिर में मनाई कबीर जयंती
गीता भवन मंदिर में शुक्रवार को कबीर समाज जागृति मंच द्वारा कबीर जयंती मनाई गई, जिस पर वहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां कबीर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और कहा गया कि उनका समाज में अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन महावीर सिंह, प्रधान हंसराज बिस्ट, बिशन दास खनगवाल, राजेंद्र निर्माण, रणधीर अटकान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो 01- कैबिनेट मंत्री कविता जैन को स्मृति चिह्न भेंट करते जिला उपायुक्त केएम पांडुरंग।
फोटो 02- कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करती केबिनेट मंत्री कविता जैन।