फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद का धरना जारी, अन्य पार्षदों का मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरने पर बैठे वार्ड 18 के पार्षद जगबीर पांचाल का धरना वीरवार को भी जारी रहा। उनका समर्थन करने के लिए चार पार्षद भी पहुंचे और उन्होंने भी नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर परिषद की चेयरपर्सन व विरोधी पार्षदों के बीच तनातनी खुलकर सड़कों पर आ गई है। पार्षद जगबीर पांचाल का समर्थन करने वाले भी धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वार्ड-7 की पार्षद आशा जैन, वार्ड-5 की पार्षद सुजीता दांगी, वार्ड-4 की पार्षद शोभा कपूर व वार्ड-10 के पार्षद बिजेंद्र भनवाला ने धरने पर बैठे पार्षद जगबीर पांचाल का समर्थन किया। इन पार्षदों ने भी जगबीर पांचाल के नगर परिषद व चेयरपर्सन पर लगाए आरोपों का समर्थन किया और जांच कराने के साथ ही कार्रवाई की मांग उठाई।
फोटो 07- धरने पर बैठे पार्षद जगबीर पांचाल का समर्थन करने पहुंचे पार्षद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें