फोटो : सोनीपत के गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान से मिलने पहुंचे ग्रुप-डी की वेटिंग लिस्ट मे
गन्नौर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से जारी ग्रुप-डी की वेटिंग लिस्ट में गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 14 युवाओं का चयन हुआ है।
चयनित अभ्यर्थियों ने विधायक देवेंद्र कादियान से मुलाकात की। विधायक ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को अपनी मेहनत से सरकारी नौकरी मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अब सफलता के लिए सिफारिश नहीं बल्कि ईमानदारी से की गई तैयारी जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों में करिश्मा और प्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत को दिया। संवाद