फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुए 14 पहलवान

Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
सोनीपत, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्काटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए मंगलवार को 14 सदस्यीय महिला और पुरुष पहलवानों की टीम रवाना हो गई। टीम में ओलंपिक में देश को पदक दिलाने वाले पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वरदत्त भी शामिल हैं। पहलवानों को चौहान जोशी स्थित सांई के सेंटर से रवाना किया गया। इस दौरान पहलवानों ने भरोसा दिलाया कि देश के लिए पदक लेकर लौटेंगे।

 सांई के कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि फ्री-स्टाइल कुश्ती में महिला और पुरुष पहलवानों के दल को मंगलवार को स्काटलैंड के ग्लास्गो के लिए रवाना किया गया। इस बार यहीं पर राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  महिला और पुरुष पहलवान पूरी तैयारी के साथ रवाना हुए हैं और पूर्ण विश्वास है कि देश की झोली पदकों से भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश्वर बोले, नहीं लौटेंगे खाली
पहलवान योगेश्वरदत्त ने रवाना होने से पहले अमर उजाला से बातचीत में कहा कि देश के लिए खेलेंगे और खाली हाथ नहीं बल्कि पदकाें के साथ लौटेंगे। उनकी मां ने भी उनसे देश के लिए पदक लाने का वचन लिया है। उन्होंने बताया कि तैयारी बेहतर है। दो महीने में जो अभ्यास किया है, उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। सभी पहलवान अनुभवी हैं ओर देश की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
ये पहलवान दिखाएंगे दमखम
भार वर्ग   पहलवान
55 किलो अमित दहिया
61 किलो बजरंग पूनिया
65 किलो योगेश्वर दत्त
74 किलो सुशील कुमार
84 किलो पवन कुमार
97 किलो सत्यव्रत कादियान
120 किलो राजीव तोमर
-----------------------
महिला पहलवानों में यह शामिल
भार वर्ग   पहलवान
48 किलो विनेश कुमारी
53 किलो ललिता कुमारी
55 किलो बबीता
58 किलो में साक्षी मलिक
63 किलो गीतिका जाखड़
69 किलो नवजौत कौर
75 किलो ज्योति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें