फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों पर 4501 बच्चे देंगे परीक्षा

Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
यह पाठ्यक्रम जनवरी 2017 के दौरान आयोजित होने वाली एचएएस परीक्षा से कार्यान्वित होगा।
विज्ञापन
नियम 134-ए को लेकर लर्निंग लेवल टेस्ट के लिए रविवार को जिले भर में 4501 बच्चे 20 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सुबह 9 से 12 बजे तक होने वाले टेस्ट के लिए बच्चों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए विभाग ने विशेष फ्लाइंग टीमें भी बनाई गई हैं। सबसे अधिक सेंटर सोनीपत ब्लॉक में ही जिनकी संख्या 10 है।
विज्ञापन


इसके अलावा गोहाना में चार, गन्नौर में 3, राई, कथूरा तथा खरखौदा में एक-एक सेंटर बनाया गया है। समय कम होने के कारण ज्यादातर बच्चों के पास रोल नंबर नहीं पहुंच पाए। इसलिए सुबह 9 बजे से पहले संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में रोल नंबर मिल सकेंगे। बता दें कि इस बार सरकार के निर्देश पर टेस्ट हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में लिए जाएंगे।

सबसे अधिक चौथी कक्षा के बच्चे देंगे टेस्ट
अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चौथी कक्षा के 613 छात्र टेस्ट देंगे। इसके अलावा, सातवीं कक्षा के 605 बच्चे और छठी कक्षा के 602 बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। 12वीं कक्षा के लिए सबसे कम 187 बच्चे टेस्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सेंटर में कितने बच्चे
सेंटर का नाम                ब्लॉक        बच्चों की संख्या
गर्व. मॉडल संस्कृति स्कूल        गन्नौर        190
जीएसएसएस                गन्नौर        147
जनता सीनियर सेकेंडरी        गन्नौर        156
जीजीएसएसएस            गोहाना        282
जीजीएसएसएस, मंडी            गोहाना        285
जीएसएसएस                गोहाना        167
बाल भारती विद्यापीठ            गोहाना        99
जीएमएस गुढा                कथूरा        47
जीजीएसएसएस            खरखौदा    310
जीएसएसएस बीसवांमिल        राई        124
आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी        सोनीपत     364
जीजीएसएसएस, मुरथल अड्डा   सोनीपत     143
जीएचएस बैयांपुर लहराड़ा        सोनीपत     341
जीएसएसएस जटवाड़ा        सोनीपत     352
जीएसएसएस मॉडल टाउन        सोनीपत     396
हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी        सोनीपत     350
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी         सोनीपत     152
एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी        सोनीपत     178
शिवशक्ति सीसे, महलाना रोड    सोनीपत     303
टीकाराम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी    सोनीपत     115
कुल                            4501

टेस्ट के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। पेपर लाए जा चुके हैं। जो बच्चे परीक्षा में पहले पास हो चुके हैं और जो अब होंगे, सभी को दाखिला दिलवाया जाएगा।
जिले सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें