फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार से 51700 आस्ट्रेलियाई डॉलर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हल्दाना बॉर्डर के पास लगाए गए नाका पर एक कार की जांच के दौरान 51 हजार 700 आस्ट्रेलियाई डॉलर बरामद किए गए हैं। टीम ने डॉलर कब्जे में लेकर कोषागार में जमा करा दिए हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने बताया कि बरामद डॉलर की जांच के लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं देर शाम जांच में सामने आया कि यह डॉलर करेंसी बदलने वाली सच वेल फोरेक्स कंपनी के हैं। एसडीएम ने कहा सभी कागजात दिखाने बाद ही कोषागार से डॉलर वापस किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डॉ. शालीन ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे हल्दाना बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एसएसटी टीम नंबर-4 ने एक कार की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कार से आस्ट्रेलिया की करेंसी के 51 हजार 700 डालर बरामद किए गए। जांच टीम ने जिसकी सूचना तुरंत एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और कार चालक जोगेंद्र सिंह से पूछताछ की। वह इसे लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर इसे लेकर आयकर विभाग को पत्र लिखा गया है। अब आयकर विभाग की टीम इसे लेकर जांच करेगी। साथ ही डॉलर को जिले के कोषागार कार्यालय में जमा करवा दिया गया है। चालक से बरामद किए गए आस्ट्रेलियाई डॉलर की कीमत भारतीय करेंसी में 25 लाख 18 हजार रुपये है।
उधर विदेशी नकदी बदलने वाली सच वेल फोरेक्स कंपनी के प्रबंधक सन्नी ने बताया कि 51 हजार 700 आस्ट्रेलियाई डॉलर वह कंपनी में बदलवाने के लिए लेकर आए थे। डॉलर कंपनी में जमा करवाने की बजाय उन्होंने गाड़ी में रखे हुए थे। वह अपनी गाड़ी से निकालने की बजाय दिल्ली काम से चले गए। उन्होंने बताया कि सभी डॉलर का पूरा रिकार्ड है। कागजात जांच करवाने के बाद कंपनी को डॉलर मिल जाएंगे। एसडीएम सुरेंद्रपाल ने बताया कि अगर कपंनी डॉलर के कागजात जमा करवाएगी और कागजात ठीक पाए जाने पर कंपनी को डॉलर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें