फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बात करती थी लड़की, शादी के दिन परिजनों ने युवक की कर दी हत्या, नहीं पहुंची बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग....
विज्ञापन

युवक से बात करती थी लड़की, शादी के दिन परिजनों ने युवक की कर दी हत्या, नहीं पहुंची बारात
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव मटिंडू में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामना है। जिस युवक से गांव की लड़की बातचीत करती थी उसकी शादी के दिन ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पशुबाड़े में मिला है। युवक के पिता ने लड़की के परिजनों पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के बयान पर लड़की के पिता, चाचा व चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की व उसकी बड़ी बहन की बुधवार को ही शादी होनी थी। इस घटना के कारण ही किसी की भी बारात नहीं आई।
गांव मटिंडू निवासी दीपक मंगलवार रात को अपने पशुबाड़े में सोने गया था। बुधवार तड़के पांच बजे जब परिजन वहां पहुंचे तो दीपक का शव खून से लथपथ मिला। दीपक के पिता सेवानिवृत्त फौजी समुंद्र ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। समुंद्र का आरोप है कि गांव के सुधीर की लड़की उसके बेटे से फोन पर बात करती थी और मिलने के लिए भी आती थी। जिसके बारे में दीपक ने उन्हें बताया तो उसने अपनी पत्नी के साथ जाकर स्वयं सुधीर को इसकी जानकारी दी थी। सुधीर ने उसके लड़के को ही गलत बताते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। अब उसके बेटे का शव मिला है। उसके पास दो खोल व एक मैगजीन भी मिली है। समुंद्र ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने समुंद्र के बयान पर लड़की के पिता सुधीर, चाचा जोगेंद्र उर्फ जोगा, चचेरे भाई राकेश व विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वजीर सिंह ने मौके पर जांच के बाद एफएसएल को बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं। वहीं जिस लड़की को लेकर युवक की हत्या का आरोप है, उसकी व उसकी बहन की बुधवार को ही शादी थी। घटनाक्रम के बाद दोनों की ही बारात नहीं आई और जहां रिश्ता तय हुआ था उन्होंने बारात लाने से इंकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव मटिंडू में युवक की हत्या की गई है। गांव की लड़की से बातचीत किए जाने को लेकर उसके परिजनों पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।
-डीके भारद्वाज, एएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें