फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चोरी करने से रोका तो बेलदार से कर दी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर।
नहर का पानी चोरी करने से रोकना एक बेलदार को महंगा पड़ गया। पानी चोरी कर रहे तीन युवकों ने बेलदार पर लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बेलदार ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मच्छरौला निवासी दलबीर ने बताया कि वह नहरी विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है। 5 अक्टूबर को वह राजपुरा नहर पर गश्त कर रहा था। इस दौरान विष्णु, कुलदीप व एक अन्य युवक नहर से पानी की चोरी कर रहे थे। जब उन्हें नहर का पानी चोरी करने से रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने लाठी डंडों से दलबीर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दलबीर की शिकायत पर विष्णु, कुलदीप व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले को लेकर गन्नौर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकारी कर्मी पर हमला करने वालों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें