पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो,
गन्नौर।
गांव भोगीपुर में प्रेमिका के पति को चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव राजलुगढ़ी निवासी नवीन है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गांव भौगीपुर फिलहाल नरेला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह शुक्रवार को अपने गांव में माता-पिता के साथ गेहूं लेने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी नवीन ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी के आरोपी नवीन के साथ गलत संबंध है। कई सालों से दोनों ने प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर नरेला थाने में भी मामला दर्ज है। इसी के चलते उस पर हमला किया गया है। मामले में हेड कांस्टेबल अरविंद ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में चाकू को बरामद कर लिया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।