राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आय
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के कमिश्नर अमरजीत सिंह ने दीप जलाकर की और छात्राओं को सम्मानित किया।
अमरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं लेकिन गुरु भविष्य बनाता है। अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद मेहनत और लगन से ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
अमरजीत सिंह ने कहा कि लड़कियों में असीम प्रतिभा होती है। जरूरत है उसे पहचानने और आगे बढ़ाने की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और साल भर की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस मौके पर 130 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस प्रमुख प्रोफेसर शमशेर भंडारी, चांद सिंह, ज्योति बहाल, संदीप चोपड़ा, अनिल कौशिक और अंजू कौशिक आदि मौजूद रहे।