फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के 13 संक्रमित मिले, दो अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती

Tue, 22 Oct 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य ​निरीक्षकों की बैठक लेती जिला मलेरिया अ​धिकारी डॉ. आशा स
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में लगातार डेंगू से संक्रमित लोग मिल रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के 13 संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें से दो अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या अब 186 हो गई है। अस्पताल की प्रयोगशाला में जांच के बाद इनको डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू की दस्तक व घर-घर में वायरल की चपेट में आने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती है, इससे मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने नागरिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य निरीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि घर-घर सर्वे करें। जिन घरों में डेंगू या मलेरिया का मरीज मिले, उस क्षेत्र को हाई रिस्क मानकर गंभीरता से काम करें। साथ ही लोगों को जागरूक करें कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और जहां पानी भरकर रखते हैं, वहां सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। बैठक के बाद जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत व डॉ. मनजीत राठी ने डेंगू वार्ड और लैब का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें