फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 13 एंबुलेंस खराब, सर्विस स्टेशन भेजा

Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोगों की जान बचाने में सहायक जीवनवाहिनी (एंबुलेंस) खुद बीमार पड़ी है। बेड़े में शामिल आधे के करीब एंबुलेंस सर्विस स्टेशन व अस्पताल परिसर में खड़ी है। इसके चलते अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों व गर्भवती महिलाओं को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समय पर एंबुलेंसों के रख-रखाव न होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बुधवार को आपातकालीन कक्ष के बाहर एंबुलेंस को लेकर मरीजों के परिजनों में कहासुनी तक हो गई। मरीजों को अस्पताल से एंबुलेंस मिलने में दो से ढाई घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में गर्भवती की हालत गंभीर बताकर रेफर करने पर उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है। परेशान तीमारदार निजी एंबुलेंस या निजी वाहन में जाने पर मजबूर हो रहे हैं। विभाग के पास 29 एंबुलेंस हैं। इनमें से 13 एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, इनको सर्विस स्टेशन पहुंचाया गया है। जिले में 16 एंबुलेंस से काम चलाया जा रहा है। इनमें से भी कुछ एंबुलेंस की स्थिति ठीक नहीं है। मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें