फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाऊ गैंग के लिए सिम उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम ने मुरथल स्थित ढाबे पर शराब कारोबारी संदीप की हत्या के मामले में एक अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव उदेशीपुर निवासी नीरज है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम था। नीरज पर भाऊ गैंग को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव खिजरपुर जट माजरा निवासी सुनील कुमार ने 10 मार्च को पुलिस बताया था कि उसकी बुआ का लड़का मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे कार में साथी संग आए दो युवकों ने पार्किंग में ताबड़ तोड़ गोलियां चलाकर सुंदर की हत्या कर दी थी।
सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा था। पुलिस ने मामले में गांव कैलाना निवासी सन्नी फोगाट उर्फ फौजी, अगवानपुर के नवीन व रामनिवास उर्फ कालू को पकड़ा था। अब पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है। वह नवीन से फर्जी आईडी पर जारी किए सिम लेकर भाऊ गैंग को देता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें