फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मां को कमरे में फंदे से लटका मिला शव; मचा हड़कंप

Sun, 15 Feb 2026 05:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में 12वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मां को अपनी बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बैंयापुर में शनिवार शाम को 12वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बैंयापुर निवासी  गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उनके पिता ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। माता शनिवार शाम को दूध लेने घर से बाहर गई थी।

छोटे भाई व बहन बाहर गली में खेल रहे थे कि तभी वंशिका ने घर में फंदा लगा लिया। मां जब दूध लेकर घर लौटी तो घर के एक कमरे में बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया। उसने अपने पति को फोन करके घटना से अवगत कराया। मौके पर आकर सदर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। लड़की ने फंदा क्यों लगाया, फिलहाल इस बारे में परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें