- 29 नवंबर को संविधान दिवस समारोह में प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। डॉ. आंबेडकर भवन ककरोई रोड पर आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से रविवार को संविधान आधारित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कराई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 122 विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति जागरूकता संबंधी सवालों के उत्तर दिए।
पहली श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक के 51 विद्यार्थी, दूसरी श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के 54 विद्यार्थी और तीसरी श्रेणी में कक्षा 12 से ऊपर के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। डॉ. अजय कोली ने परीक्षा नियंत्रक की भूमिका निभाई। वहीं विजयलक्ष्मी, एलिशा गौतम, कांता, जवाहर सभरवाल, राजेश कुमार और सुरेंद्र पाल सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव रविंद्र भाटिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, विजय कुमार, निरंजन सिंह, कुलदीप राज, पूर्व प्रधान सत्यवान भाटिया, शशि कपूर, आनंद वर्मा, रामदास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।