फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचकूला के नर्सिंग कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में हड़ताल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-जिला अस्पताल, एसडीएच, सीएचसी और पीएचसी में सेवाएं बंद रखने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पंचकूला के नागरिक अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों के निलंबन के विरोध में प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं। इसी कड़ी में नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 नवंबर को जिलेभर में पूर्ण हड़ताल का एलान किया है। एसोसिएशन ने सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की सूचना दी है और निलंबित कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के अनुसार, पंचकूला के नागरिक अस्पताल में 16 नवंबर को नर्सिंग स्टाफ के निलंबन की कार्रवाई की गई थी। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई और उपचार से जुड़े अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में नर्सिंग कैडर की ओर से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष कमलेश मलिक ने स्पष्ट किया है कि 23 नवंबर को जिले के सभी सब डिविजनल अस्पताल (एसडीएच), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। संगठन ने पूर्ण हड़ताल का एलान करते हुए इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को परेशानी हो सकती है। विशेषकर आपातकालीन सेवाएं बंद रखने के ऐलान से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। एसोसिएशन ने निलंबन के विरोध में एकजुटता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें