फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों व एंबुलेंस चालकों की हड़ताल जारी, कर्मियों ने कराया मुंडन, क्रमिक अनशन भी किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। एनएचएम कर्मचारियों संग एंबुलेंस चालक भी मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। अस्पताल में एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर ताला लटका रहा तो एंबुलेंस भी खड़ी रही। हड़ताल पर गए 154 कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। इसके साथ ही धरने पर तीन कर्मचारियों ने मुंडन कराया और पांच कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों के समर्थन में आप के कार्यकर्ता भी धरने पर पहुंचे। अस्पताल में मरीजों को लेकर पहुंचे परिजन सरकारी एंबुलेंस के लिए भटकते रहे, क्योंकि सरकारी एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहने के कारण नहीं मिल सके।
बुधवार को 154 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिनमें सरकारी एंबुलेंस कर्मी भी शामिल हो गए। इन सभी ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान देवेंद्र डागर ने कहा कि कर्मचारी सरकार से नियमित करने, वार्षिक अनुबंध बंद करने, बकाया एरियर व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। धरने पर एनएचएम कर्मचारी अमन दहिया, जितेंद्र, डॉ. कविराज, वकील व संदीप दहिया ने क्रमिक अनशन किया, वहीं संदीप, प्रदीप व दिनेश ने मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान कप्तान राणा, रवि पन्नू, राजेश, डॉ. चक्रवर्ती, हरीश, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मरीजों को बढ़ रही परेशानी
नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। लोग इलाज के लिए निजी वाहनों व प्राइवेट एंबुलेंस में सवार होकर अस्पताल में पहुंच रहे है। वहीं गर्भवती को भी डिलीवरी के लिए अस्पताल लाने में दिक्कत हो रही है। वहीं मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस या निजी वाहन से पीजीआई रोहतक व खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने किया एनएचएम कर्मियों का समर्थन
नागरिक अस्पताल में आप कार्यकर्ताओं ने एनएचएम कर्मचारियों के धरने पर समर्थन किया। सोनीपत लोकसभा के कोषाध्यक्ष संदीप सिलोनिया ने कहा कि भाजपा सरकार को कर्मचारियों की मांगें मान लेनी चाहिए। अन्यथा आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण सरकारी खजाना खाली हो चुका है, कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही, निर्माण कार्य ठप पड़े हुए है। इस दौरान सीताराम गर्ग, चंचल अरोड़ा, सुमित मेहरा, वेद प्रकाश, राजेश कुमार, हिदायत अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें