फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठ-जौली चौक से भाईचारा संदेश यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठ-जौली चौक से भाईचारा संदेश यात्रा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति और जाट सेवा संघ की ओर से संयुक्त भाईचारा संदेश यात्रा शुक्रवार को लाठ-जौली चौक से शुरू की गई। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर संघ के जिला संयोजक रणबीर कोच ने रवाना किया। यात्रा संदेश देने के लिए पहले गांव जौली में पहुंची।
विज्ञापन

जिला संयोजक रणबीर ने कहा कि भाईचारा संदेश यात्रा हम सब एक हैं का संदेश देने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में बारी-बारी से पहुंचेंगी तथा सभी जातियों के ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें अपना भाईचारा बनाए रखने तथा नेताओं के बहकावे में न आने के लिए प्रेरित करेगी। भाईचारा संदेश यात्रा समाज को एकजुट बनाए रखने पर बल देगी। आरक्षण जाटों का हक है और वह इसे लेकर रहेंगे। इस दौरान प्रेम सिंह जौली, मुखत्यार जौली, रामनिवास लाठ, शमशेर कटवाल, धर्मपाल बीधल, रमेश जौली, जय सिंह जौली, कैप्टन जिले सिंह लाठ, नरेश जौली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें