फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीत ने 27.42 लाख रुपये की नौकरी छोड़ शुरू की बॉडी बिल्डिंग, मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
जगजीत ने 27.42 लाख रुपये की नौकरी छोड़ शुरू की बॉडी बिल्डिंग, मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मैनेजर पद की नौकरी छोड़ने वाले जगजीत सरोहा ने यूरोप में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से पहली बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीता। सोनीपत पहुंचे राठधना के जगजीत सरोहा ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य मिस्टर यूनिवर्स चैंपियनशिप है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करेंगे।
पत्रकारवार्ता में मिस्टर वर्ल्ड जगजीत सरोहा ने कहा कि उसने 10 साल तक विदेशी कंपनी में मैनेजर के पद पर 27.42 लाख रुपये की नौकरी की, उसी दौरान आठ साल पहले उसने शौक के तौर पर बॉडी बिल्डिंग शुरू की। नौकरी छोड़ने के बाद कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग फिटनेस फेडरेशन (आईबीएफएफ) के तत्वावधान में यूरोप के सलोवेनिया में 16 जून को वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हरियाणा की ओर से देश का प्रतिनिधित्व कर वह 35 से 70 आयुवर्ग में प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीत ने बताया कि नौकरी के साथ-साथ उसने वर्ष 2011 में मिस्टर दिल्ली प्रतियोगिता का खिताब जीता। इसके बाद 2011-2012 में वे मिस्टर हरियाणा बने। इसके बाद उसने 2012 में नौकरी छोड़ दी। फिर उसने वर्ष 2013-14 मिस्टर नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता में अपने नाम की। 2017 में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में उसने कांस्य पदक जीता। 16 जून को हुई मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताबी जीत से उत्साहित जगजीत का अब पहला लक्ष्य मिस्टर यूनिवर्स बनना है। मि. यूनिवर्स प्रतियोगिता अक्तूबर माह में इटली में होगी। इसके बाद उसका लक्ष्य मिस्टर गैलेक्सी व मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीतने का है। उसने कहा कि वे स्वयं युवाओं को निशुल्क डाईट चार्ट बनाकर दे रहे हैं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी वंशिका व सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें