फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष बदलने का पार्टी हाईकमान सही समय पर फैसला लेगा : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करना पार्टी हाईकमान का काम है। पार्टी नेतृत्व सही समय पर प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप फैसला लेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को चालक विहीन गाड़ी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी प्रदेश को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं दिया और कांग्रेस सरकार में स्वीकृत प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को गांव महमूदपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले ठेकेदार जयसिंह खंदराई के निवास पर प्रेसवार्ता में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां की परियोजनाओं को दूसरे प्रदेश में भेज दिया है। जबकि उन परियोजनाओं से प्रदेश में विकास होने के साथ ही युवाओं को रोजगार मिलना था। कहा कि मुरथल में टोल प्लाजा लगाना भाजपा का मुख्य प्रोजेक्ट है जो एनएचएआई के नियमों के विपरीत है। नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर में तीन टोल प्लाजा बना दिए गए हैं। इन टोल प्लाजा का कांग्रेस ने विरोध किया तो उनको हटाने के लिए सरकार हरकत में आई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए मेडिकल कॉलेज को सरकार बंद करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह है कि ओपीडी आधी रह गई है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज में नर्स भर्ती घोटाला सामने आया है। इस मौके पर भाजपा के बरोदा मंडलाध्यक्ष सतपाल मान ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। सांसद ने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनको पूरा सम्मान देने का वायदा किया। इस मौके पर विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, भूपेंद्र मलिक, आजाद सिंह मलिक, रविंद्र मोर, अनूप मलिक, प्रमेंद्र जौली, डॉ. दिलबाग खान, कुलदीप गंगाना, जंगशेर नूरनखेड़ा, रवि इंदौरा, कमला भावड़, प्रेमवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें