फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के प्रवीण के सहारे एशियन चैंपियनशिप में देश को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
थाईलैंड में हुई एशियन सब जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में लड़कियों के रनरअप बनने के बाद फ्री स्टाइल में लड़के भी ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहे। देश को दूसरे स्थान पर लाने में सोनीपत के कासंडा गांव के प्रवीण का अहम योगदान रहा, जिसने फ्री स्टाइल में इकलौता स्वर्ण पदक जीता। वहां आखिरी दिन देश के छह पहलवानों ने पदक जीते। इस जीत से इन पहलवानों के परिवार वालों के साथ ही कोच भी काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

थाईलैंड में 20 जुलाई से चल रही एशियन सब जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इस समापन के साथ ही भारतीय पहलवानों ने अपनी झोली में आखिरी दिन छह मेडल डाले। इनमें 46 किलो में सोनीपत के जुआ गांव के प्रवीन ने कांस्य पदक, 54 किलो में झज्जर जिले के जसौर खेड़ी गांव के नवीन ने रजत पदक, 63 किलो में दिल्ली के रोहित ने कांस्य पदक, 69 किलो में हिसार जिले के सिसाय गांव के विशाल ने कांस्य पदक, 76 किलो में सोनीपत जिले के कासंडा गांव के प्रवीण मलिक ने स्वर्ण पदक, 85 किलो में पंजाब के संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। इस तरह लड़कों के फ्री स्टाइल में भारत को ओवरऑल दूसरा स्थान मिला। इससे पहले लड़कियां भी रनरअप रही थी। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप पहलवानों के लिए काफी अच्छी रही। इस जीत पर कोच नरेश शर्मा, ओमप्रकाश अजायब, प्रवेश कुमार मान ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें