फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटी कलां का स्कूल होगा अपग्रेड, अटेरना में बनेगी कला एवं संस्कृति यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटी कलां का स्कूल होगा अपग्रेड, अटेरना में बनेगी कला एवं संस्कृति यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

जाटी कलां में कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने की घोषणा
अटेरना के सरपंच व लोगों ने 50 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी तुरंत सौंपा
अभिनेता यशपाल शर्मा बनाएंगे पंडित लख्मीचंद के जीवर पर आधारित फिल्म


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/कुंडली।
जाटी कलां का राजकीय माध्यमिक स्कूल को जल्द अपग्रेड होगा। वहीं अटेरना गांव में 50 एकड़ में पं. लख्मीचंद के नाम पर कला एवं संस्कृति यूनिवर्सिटी बनेगी। यह घोषणा शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने की। वह जाटी कलां में सूर्यकवि पं. लख्मीचंद की याद में रविवार को हुए रागिनी कंप्टीशन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अटेरना गांव के सरपंच व अन्य लोगों ने 50 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव तुरंत ही शिक्षामंत्री को सौंपा। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता यशपाल शर्मा ने पं. लख्मीचंद के जीवन पर फिल्म बनाने की बात कही है।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पंडित लख्मीचंद सूर्यकवि थे जो हरियाणा की चौपाल से मोहब्बत करते थे। इस कारण ही उन्होंने हरियाणा की चौपाल नहीं छोड़ी और फिल्मों तक में जाने से इंकार कर दिया। 50 साल के हरियाणा में आज तक किसी ने पंडित लख्मीचंद को याद नहीं किया, लेकिन भाजपा सरकार उनके सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उनका सपना पूरा करने के लिए ही अटेरना गांव में यूनिवर्सिटी बनेगी जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होगी। उन्होंने जाटी गांव के स्कूल को इस सत्र से अपग्रेड करने की घोषणा की और डीईओ को इसकी रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। शिक्षामंत्री ने कांग्रेस व इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के कारण दोनों पार्टियां बेरोजगार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई मुद्दा प्रदेश में नहीं बचा है, जिस पर दोनों पार्टियां हंगामा कर सके। एसवाईएल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व पीएम नरेंद्र मोदी पूरी तरह से हरियाणा के साथ है और उसके बावजूद इनेलो इसपर राजनीति कर रही है। अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि वह पं. लख्मीचंद के सामाजिक योगदान को नहीं भुला सकते हैं। इस कारण ही उनके जीवर पर आधारित फिल्म बनाने वाले हैं। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि अटेरना गांव की पंचायत ने पं. लख्मीचंद के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय के लिए खुद जमीन दी है और वहां जल्द ही विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के चेयरमैन वीरेंद्र चौहान ने कहा कि पंडित लख्मीचंद एक महान शख्सियत थे और हरियाणा ग्रंथ अकादमी उनकी सभी रागनियों को पुस्तकों के रूप में सहेज रही है। वहां मुख्य रागिनी कलाकार रणबीर बडवासनी, सुनील सातरोड, सोमबीर कथूरा, सुखबीर सिंह बलौंदा, अमित समचाना, रमेश बनभौरी, राजीव खन्ना पेटवाड़, अमित मलिक ने अपनी रागनियों की प्रस्तुती दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रिजक राम, मनिंद्र सन्नी, माईराम शर्मा, जहूर मीर, मुकेश पहलवान, रामपाल बल्हारा, रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो 6: जाटी कलां गांव में लोगों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें