फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा मुफ्त में खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा मुफ्त खाना
विज्ञापन

भाविप दिन में तीन समय का खाना देगा, खर्च परिषद उठाएगा
मरीजों को खाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तो गरीब नहीं रहेंगे भूखे


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सिविल अस्पताल में मरीजों को मुफ्त खाना उपलब्ध करवाने के लिए भाविप गोविंद शाखा ने अस्पताल में रसोई स्थापित की। अस्पताल में दाखिल मरीजों को अब सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना व रात का खाना मुफ्त मिलेगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त खाना देने की रविवार को अस्पताल में दोपहर का खाने के साथ योजना की शुरुआत की गई। शुभारंभ उपायुक्त केएम पांडुरंग व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने भोजन वितरण के साथ किया। रसोई के शुभारंभ से पहले हवन किया गया। इसके बाद अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर में भोग लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन


राजीव जैन ने कहा कि भाविप गोविद शाखा ने शहर में सेवा, सहयोग व समर्पण की एक मिशाल स्थापित की है। शाखा की इस अनूठी पहल में सभी सहयोग करें। सीएमओ जेएस पुनिया ने भी परिषद के इस कार्य की सराहना की। भाविप जिलाध्यक्ष वाईके त्यागी ने कहा कि अस्पताल में औसतन 150 मरीज हर रोज सरकारी अस्पताल में आकर दाखिल होते हैं। दाखिल होने बाद परिजनों को मरीज के खाने के लिए खाने की व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष संजय सिंगला, संगठन सचिव शालू त्यागी, जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर, अरविंद मित्तल, प्रवीन वर्मा, सुरेंद्र मदान, सचिन गर्ग, एमपी गर्ग, शशीकांत भारद्वाज, विपुल कुच्छल, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज, रोबिन, अमरजीत दलाल, संजीव बलेचा, डॉ. अखिल सक्सेना, डॉ. रमेश नारंग, डॉ. रमेश बत्रा, किरण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 09- मरीजों को खाना वितरित करते भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें