नरेला थाना इलाके में बारह साल के एक लड़के को चार साल की लड़की से दुराचार के आरोप में पकड़ा गया है। लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुधवार रात सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी, बवाना, थाना नरेला में चार साल की एक लड़की के साथ दुराचार किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात की शिकार लड़की को महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, मेडिकल में उसकेसाथ दुराचार की पुष्टि हो गई।
मामले के संबंध में नरेला थाना प्रभारी गुलाम साबिर ने बताया कि बच्ची के घर के बाहर खेलने के दौरान लड़का उसको बुलाकर ले गया और एकांत में ले जाकर गलत काम किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे छुड़ाया। बलात्कार की पुष्टि होने के बाद आरोपी लड़के को ले जाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।