फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल के आईसीयू के लिए 12 नए बेड पहुंचे

Sun, 12 Apr 2026 05:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आईसीयू के बेड को रखते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड के लिए 12 नए बेड पहुंचे हुए हैं। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में सहूलियत होगी। अब तक सीमित बेड के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन बेडों के सात 12 नए गद्दों की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा और आराम मिल सके। आईसीयू में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेड की संख्या बढ़ने से गंभीर स्थिति वाले मरीजों का समय पर इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि डॉक्टरों और स्टाफ के कार्य में भी सुगमता आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें