फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता का आगाज, 22 राज्यों से 300 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

विज्ञापन
विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी मुख्यातिथि सुरेंद्र पंवार, साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिल? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
साउथ प्वाइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को 11वीं सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 22 राज्यों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में विधायक सुरेंद्र पंवार ने शिरकत की। उन्होंने साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, केएआई के चेयरमैन जगदीश टाइटलर के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि खेल स्वास्थ्य व करिअर दोनों में अहम भूमिका रखता है। माता-पिता को पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलो में भी भाग दिलवाना चाहिए। साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान साउथ प्वाइंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा, अरुण दहिया, अजीत मलिक, हरेंद्र फरमान, राकेश पोपली, राजन सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें