फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्टम में फूड मेले के समापन पर 9 स्टॉल सर्वश्रेष्ठ, सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निफ्टम में फूड मेले का समापन, सर्वश्रेष्ठ रहे 9 स्टॉल संचालक सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली स्थित निफ्टम में शुक्रवार को फूड मेले के समापन पर विद्यार्थियों के लिए उद्यमशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां मुख्य वक्ता रहे निफ्टम के प्रो. आशुतोष उपाध्याय ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए अवसरों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुनील मारवाह ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर हैं। निफ्टम अपने अनुसंधान व पायलट प्लांटस के माध्यम से किसानों, लघु उद्यमियों व विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट कर रहा है।
फूड मेले में 40 स्टॉल लगाए गए, जिनमें से तीन श्रेणियों में सबसे अच्छे स्टॉल वालों को सम्मानित किया गया। निफ्टम के छात्रों द्वारा लगाए गए खाने के स्टाल में सुल्ताना ने पहला, नीता मणि चौधरी ने दूसरा व सिद्धार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं इंटरनेट ऑफ थिंग्स कंप्टीशन में प्रेमनाथ, रितेश, ऋचिका, स्पर्श की टीम पहले, मोनू दहिया, मिलन सरकार, मयंक गुप्ता, अविनाश उपाध्याय की टीम दूसरे, द्विती व कीर्ति गुप्ता की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस तरह प्रदर्शनी में ग्रामकुल नजफगढ़ ने पहला, प्लस क्रिएशंस ने दूसरा और बिट्टू टिक्की वाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी डॉ. चिंदी वसुदेवप्पा ने कहा कि पहली बार निफ्टम फूड मेले में किसानों, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्योगों, निफ्टम से प्रशिक्षित उद्यमियों, सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. जेएस राणा, प्रो. मंजीत अग्रवाल, डॉ. सुनील पारीख, डॉ. विमल पंत, डॉ. पीके नेमा, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. विजय गहलावत, डॉ. अंकुर ओझा, डॉ. नीला एमेनुएल, डॉ. विजेंद्र मिश्रा, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. आनंद किशोर, डॉ. प्रारब्ध बड़गुजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें