फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला आज करेगा युवा शक्ति का सम्मान, कुमार विश्वास के नाम होगी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला आज करेगा युवा शक्ति का सम्मान, कुमार विश्वास के नाम होगी शाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एका शाम कुमार विश्वास के नाम कार्यक्रम की महफिल बुधवार शाम 5 बजे सजेगी। यहां युवा दिलों की धड़कन कुमार विश्वास विशेष प्रस्तुति देंगे। इससे पहले अमर उजाला खेल समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का दुनिया भर में लोहा मनवाने वाले चुनिंदा युवाओं को इस युवा शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। आप भी तैयार हो जाइए, अमर उजाला की इस खास पेशकश का हिस्सा बनने के लिए। अमर उजाला की ओर से सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र पंवार द्वारा संचालित जनसेवा चैरिटेबल सोसायटी व आईसीएस कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर परिमल कुमार के सहयोग से युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के सभागार में बुधवार शाम 5 बजे से होने वाले युवा शक्ति कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, समाज सेवा में जुड़े युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले कवि कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे और अपनी कविताओं से लोगों को रोमांचित करेंगे। इस कार्यक्रम में जनसेवा चैरिटेबल सोसायटी व आईसीएस कोचिंग सेंटर के अलावा मन्नत ग्रुप ऑफ होटल, लिटल एंजल्स स्कूल, जैनसंस ज्वैलर्स, वीआईपी प्लास्टिक, प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सहयोग भी स्पांसर के रूप में रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रवेश पास के आधार पर ही होगा और ऑडिटारियम में सीट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। कार्यक्रम की अधिक जानकारी 8814888764 व 9837031981 पर प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें